फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारदा घोटाला : सेबी के तीन अफसरों के छह ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

Mon, 22 Mar 2021 12:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/कोलकाता।

सार

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सारदा घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन अब भी जेल में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारदा घोटाले में सीबीआई ने मुंबई में छह जगहों पर एक साथ छापेमारी की। सीबीआई ने यह छापेमारी सेबी के तीन वरिष्ठ अफसरों के घर और कार्यालय पर की। घोटाले के समय ये तीनों अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2009-13 के बीच कोलकाता में पोस्टिंग के दौरान इन अधिकारियों की जो भूमिका थी, वो फिलहाल जांच के दायरे में है।

विज्ञापन


केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के सारदा पोंजी घोटाले के मामले के संबंध में सोमवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के तीन अधिकारियों के मुंबई स्थित कार्यालयों पर छापेमारी की। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सेबी के अधिकारियों के पश्चिमी मुंबई क्षेत्र में स्थित आवास पर भी छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि यह अधिकारी पहले कोलकाता में थे और उन पर पोंजी घोटाले के आरोपी की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन


घोटाला 2009 से 2013 के बीच हुआ था, जिसमें हजारों निवेशकों का पैसा डूब गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सारदा घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन अब भी जेल में है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें