फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड घोटाला मामला: कोलकाता पुलिस प्रमुख से सीबीआई की लगातार चौथे दिन पूछताछ

विज्ञापन
कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार
विज्ञापन

कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार चिटफंड घोटाले से संबंधित मामलों में यहां सीबीआई कार्यालय में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी पूछताछ का सामना कर रहे हैं। कुमार सुबह साढ़े दस बजे से थोड़ी देर पहले यहां सीबीआई कार्यालय पहुंचे। उनसे शनिवार से पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुमार से सारदा घोटाले में सबूतों से कथित छेड़छाड़ में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। कुमार से पिछले दो दिनों में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष के साथ पूछताछ की गई। पूर्व सांसद को सारदा घोटाले में 2013 में गिरफ्तार किया गया था और वह 2016 से जमानत पर हैं।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि घोष से पूछताछ पूरी हो चुकी है और उन्हें कोलकाता लौटने की अनुमति दे दी गई। कोलकाता के पुलिस आयुक्त पिछले तीन दिनों में यहां उच्च सुरक्षा वाले सीबीआई कार्यालय में 24 घंटे से अधिक समय गुजार चुके हैं। वह सारदा और रोज वैली चिटफंड घोटाले से संबंधित मामलों में सवालों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने कुमार को सीबीआई के समक्ष पेश होने और जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था। सीबीआई तब शीर्ष अदालत पहुंची थी जब वह तीन फरवरी को कुमार से पूछताछ करने उनके आधिकारिक आवास पहुंची थी, लेकिन कोलकाता पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक दिया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तब सीबीआई के कदम के खिलाफ तीन दिन तक ‘संविधान बचाओ’ धरना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें