फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक वी मुरुगेसन पर सीबीआई ने नया आदेश जारी किया

Fri, 04 Jan 2019 10:36 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन
सीबीआई ने नया आदेश जारी करते हुए कहा कि संयुक्त निदेशक वी मुरुगेसन विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ मामले की जांच करते रहेंगे, एक  अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि सीबीआई के संयुक्त निदेशक वी मुरुगेसन को विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच से हटाकर कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एक आंतरिक आदेश में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

पीटीआई के पास मौजूद आदेश के अनुसार, निदेशक (प्रभारी) एम नागेश्वर राव से अस्थाना के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी पाने वाले मुरुगेसन को ‘‘कोयला घोटाले से जुड़े मामलों को शीघ्र गति से पूरा करने के’’ प्रयासों के तहत स्थानान्तरित किया गया है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि मुरुगेसन संयुक्त निदेशक एसी (एचक्यू)-1 जोन का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है क्योंकि काम के ज्यादा बोझ वाला यह जोन उनका ज्यादातर ‘‘समय और ध्यान’’ ले लेता है।

मुरुगेसन का पदभार अब संयुक्त निदेशक जी के गोस्वामी को सौंपा गया है जो लखनऊ जोन की अपनी जिम्मेदारी के अलावा एसी (एचक्यू)-1 जोन भी संभालेंगे जहां अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें