फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शीना बोरा हत्याकांड में CBI ने विधि मुखर्जी को बनाया गवाह, अब बेटी से नहीं मिल पाएंगी इंद्राणी

Thu, 20 Mar 2025 10:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की तरफ से मांगी गई स्पष्टता के बाद सीबीआई ने गुरुवार को गवाहों की अपनी दूसरी सूची मुंबई में एक विशेष अदालत को सौंपी, जिसमें आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीना बोरा हत्याकांड में सीबीआई ने गुरुवार को गवाहों की अपनी दूसरी सूची मुंबई में एक विशेष अदालत को सौंपी, जिसमें आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी भी शामिल है। इस सूची में 125 व्यक्तियों का जिक्र है, जिन्हें एजेंसी मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पूछताछ करने का प्रस्ताव दे रही है। यह पिछले सप्ताह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से जारी पहली सूची के अतिरिक्त है, जिसमें 69 गवाहों के नाम थे।
विज्ञापन


इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई से मांगी थी स्पष्टता
बता दें कि, पिछले हफ्ते, शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपियों में से एक इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई से इस बारे में स्पष्टता मांगी थी कि विधि मुखर्जी को गवाह के रूप में हटाया गया है या नहीं, ताकि वह उनसे मिल सकें। जब इंद्राणी मुखर्जी को जमानत दी गई थी, तो उन पर लगाई गई शर्तों में से एक यह थी कि वह मामले के किसी भी गवाह से नहीं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें - ED: एसडीपीआई के खिलाफ जांच मामले में तमिलनाडु, राजस्थान, केरल में छापे; PMLA के तहत ईडी ने की कार्रवाई
विज्ञापन


क्या है शीना बोरा हत्याकांड?
विधि मुखर्जी, संजीव खन्ना से इंद्राणी की पहली शादी से हुई बेटी है, जो इस मामले में आरोपी है। जबकि इंद्राणी मुखर्जी के पिछले रिश्ते से हुई बेटी शीना बोरा की कथित तौर पर इंद्राणी, उसके ड्राइवर श्यामवर राय और उसके पूर्व पति संजीव खन्ना ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया और रायगढ़ जिले के एक जंगल में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - WB: बंगाल सरकार ने किया डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी का स्थानांतरण; आरजी कर मामले को लेकर सरकार का किया था विरोध

ऐसे हुआ था शीना बोरा हत्याकांड का खुलासा
इस अपराध का खुलासा साल 2015 में तब हुआ जब इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवार श्यामवर राय, जो बाद में मामले में सरकारी गवाह बन गया, ने एक अन्य मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया। इस मामले में पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी और संजीव खन्ना को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था और इंद्राणी के पूर्व पति और मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी को तीन महीने बाद गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें