फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: इंटरपोल महासभा से पहले सीबीआई ने सोशल मीडिया पर दर्ज कराई मौजूदगी, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बनाए अकाउंट

Sun, 02 Oct 2022 06:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि इस इंटरपोल महासभा में 195 देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। तीन दिवसीय 90वीं इंटरपोल महासभा 18 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। एजेंसी ने इसके लिए यूजर आईडी 'सीबीआई_सीईओ' के साथ दोनों प्लेफॉर्म्स पर अपने अकाउंट बनाए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब तक सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी लेकिन अब आगामी इंटरपोल महासभा से पहले उसने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस इंटरपोल महासभा में 195 देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, तीन दिवसीय 90वीं इंटरपोल महासभा 18 अक्तूबर से शुरू होने जा रहीहै। एजेंसी ने इसके लिए यूजर आईडी 'सीबीआई_सीईओ' के साथ दोनों प्लेफॉर्म्स पर अपने अकाउंट बनाए हैं। 

बता दें कि अन्य एजेंसियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पहले से ही सोशल मीडिया पर मौजूद थे। लेकिन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब तक सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, इंटरपोल महासभा साइबर अपराध, वित्तीय अपराध और इंटरनेट पर बाल यौन शोषण सामग्री पर चर्चा करेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले साल 1997 में भारत इंटरपोल महासभा की थी। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारत को एक वोट के जरिए इंटरपोल महासभा आयोजित करने का मौका दिया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री ने इंटरपोल के महासचिव जुर्गन स्टॉक के भारत दौरे के दौरान एक प्रस्ताव रखा था।

महासभा, इंटरपोल (इंटरनेशनल पुलिस) का सर्वोच्च शासी निकाय है। इसमें 195 सदस्यों देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि हर साल मिलते हैं। प्रत्येक सदस्य देश का एक या कई प्रतिनिधि, प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, जो आमतौर पर मंत्री, पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें