सीबीआई ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े रिश्वत मामले में पहली गिरफ्तारी की। मामले में एक कथित बिचौलिए को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने संतोष जगताप नाम के आरोपी को रविवार सुबह ठाणे से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले महीने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भी जांच से बच रहा था। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने अगस्त में कथित बिचौलिए जगताप के परिसरों पर छापा मारा था और नौ लाख रुपये भी बरामद किए थे।