फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: दूसरे चरण के मतदान के बीच संदेशखाली मामले को लेकर कई इलाकों में सीबीआई की छापेमारी, हथियार बरामद

Fri, 26 Apr 2024 05:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीबीआई की छापेमारी को लेकर बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संदेशखाली अब एक खतरनाक मोड पर जा रहा है। पहले यहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, फिर ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ और अब यहां से हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच संदेशखाली मामले में सीबीआई ने राज्य के कई इलाकों में आज छापेमारी की। छपेमारी के दौरान उन्होंने हथियार बरामत किया। सीबीआई को संदेशखाली में जांच के दौरान हथियारों का एक बड़ा जखीरा छिपे होने का इनपुट मिला था। शुक्रवार को टीम ने अभियान चलाकर विदेशी पिस्तौल समेत कई हथियार बरामत किया।
विज्ञापन

सीबीआई की छापेमारी को लेकर बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "संदेशखाली अब एक खतरनाक मोड पर जा रहा है। पहले यहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, फिर ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ और अब यहां से हथियार बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए हथियारों में ज्यादातर विदेशी हथियार शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि इन हथियारों को बाहर से लाया गया है। इसे वहां क्यों रखा गया था? सभी एजेंसियों को इसकी जांच करनी चाहिए।"

क्या था मामला
कोलकाता से 100 किमी दूर सुंदरबन के सीमावर्ती इलाकों में बसा संदेशखाली में पिछले एक साल से हिंसा जारी है। दरअसल, गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें