फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने एचएससीएल के पूर्व सीएमडी व अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज

Wed, 08 Jul 2020 09:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीआई ने मणिपुर के राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के निर्माण में एक करोड़ की कथित रिश्वत मांगने के मामले में हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के पूर्व सीएमडी मयूख भादुरी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने दिल्ली, कोलकाता, विशाखापत्तनम और हैदराबाद में छापे मारे।

विज्ञापन


सीबीआई ने भादुरी के अलावा जिलिअन इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. के एमडी अनंत सक्सेना, विजय निर्माण कंपनी प्राइवेट लि. के एमडी वी अजय कुमार और निदेशक एन कृष्णा राव और इंफाल के एनटी एंटरप्राइजेज के अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इसके अलावा केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय में संविदा कर्मी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें