फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक भर्ती घोटाला: पांच अफसरों समेत 19 पर FIR; मजदूर, दाई और कुली के पद के लिए 15 से 25 लाख ली गई रिश्वत

Sat, 22 Jun 2024 05:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने पिछले साल कर्नाटक के बीसीबी बोर्ड के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर भर्ती घोटाले की जांच शुरू की थी। इसमें 2022-23 में की गई भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कर्नाटक के बेलगाम छावनी बोर्ड (बीसीबी) में मजदूर, दाई, कुली और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से 15 से 25 लाख रुपये की रिश्वत ली गई। शुक्रवार को सीबीआई ने बेलगाम छावनी बोर्ड के पांच अधिकारियों और रिश्वत देने वाले 14 उम्मीदवारों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने पिछले साल बीसीबी बोर्ड के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी। इसमें 2022-23 में की गई भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चला है कि 2022-23 के दौरान मैकेनिक, सहायक स्वच्छता निरीक्षक, कुली, माली, चपरासी, दाई आदि पदों के लिए 31 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी।

आरोप है कि छावनी बोर्ड के तत्कालीन सीईओ आनंद के (अब दिवंगत) भर्ती प्रक्रिया के नियंत्रक और नियुक्ति प्राधिकारी थे। वह परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी तैयार करने में शामिल थे। सीबीआई ने कहा कि पांच अधिकारियों के साथ साजिश में आनंद ने चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए उम्मीदवारों से 15-25 लाख रुपये की अवैध रिश्वत ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें