फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानन घोटाला : सीबीआई ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Mon, 23 Sep 2019 04:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपक तलवार (फाइल)
विज्ञापन

सीबीआई ने विमानन घोटाले के संबंध में कॉरपोरेट बिचौलिए दीपक तलवार के खिलाफ सोमवार को अदालत में आरोप पत्र दायर किया। इस घोटाले से एयर इंडिया को कथित रूप से नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार सिसोदिया के सामने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा आठ और अन्य आरोपों के तहत अंतिम रिपोर्ट दायर की गई।

आरोप पत्र में तलवार के अलावा, उसके करीबी सहयोगी यास्मीन कपूर, माया बी पुरी, स्टोन ट्रैवल प्राइवेट लिमिटिड, सीडर ट्रैवल्स, दीपक तलवार एंड एसोसिएट्स एवं एशिया फील्ड लिमिटिड के भी नाम हैं।

तलवार फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

अदालत एक अक्टूबर को मामले पर विचार कर सकती है।

न्यायाधीश ने 26 जुलाई को तलवार की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था जिसके कुछ देर बाद ही सीबीआई ने अदालत कक्ष से तलवार को हिरासत में ले लिया था। उसे नौ अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक, तलवार ने एयर इंडिया के लाभ वाले मार्गों और समय को छोड़ने के लिए और विदेशी एयरलाइनों को फायदा पहुंचाने के लिए बातचीत में बिचौलिए के तौर पर काम किया था। इन विमानन कंपनियों में कतर एयरवेज, एमिरात्स और एयर अरेबिया शामिल हैं।

यह कथित सौदा कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान हुआ था।
 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें