फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी देर में सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर फैसला, छुट्टी पर सीजेआई

Tue, 08 Jan 2019 01:03 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आलोक कुमार
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट थोड़ी देर में सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर फैसला सुनाएगा। वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा उनके अधिकार छीनने और जबरन छुट्टी पर भेजने के खिलाफ याचिका दायर की थी। सरकार ने वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच विवाद सार्वजनिक होने के बाद यह कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


हालांकि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई आज छुट्टी पर हैं इसलिए जस्टिस संजय किशन कौल फैसला पढ़ेंगे।  बता दें कि पीठ ने 6 दिसंबर को आलोक वर्मा, केंद्र और सीवीसी की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने एनजीओ कॉमन कॉज की याचिका पर भी सुनवाई की थी। इस याचिका में राकेश अस्थाना समेत समेत सीबीआई अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अदालत की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की थी। 

वर्मा ने सीवीसी और कार्मिक विभाग के 23 अक्तूबर 2018 के कुल तीन आदेशों को निरस्त करने की मांग की है। उनका आरोप था कि ये आदेश क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर किए गए हैं। साथ ही यह संविधान के मौलिक अधिकारों के विपरीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें