देश में चुनाव का बिगुल पांच राज्यों में बज चुका है। देश के भीतर चुनावी मुद्दों का युद्द छिड़ा राजनैतिक पार्टीयों का आरोप प्रत्यारोप का दौर शरू है। इसी बीच देश में एक मुद्दे पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से एक सवाल पूछा कि
क्या सीबीआई में चल रही उथल-पुथल का असर देश की राजनीति पर भी पड़ेगा?
इस पर पाठकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, अगर हम अपने सर्वक्षण को देखें तो हमे पता चलता है कि लोगों ने अपना जवाब हां में दिया है, जहां एक ओर हां के पक्ष में 2429 लोगों ने वोट दिया है वहीं दूसरी ओर नहीं के पक्ष में
1102 वोट पड़े है। इस पोल मे कुल
3531 वोट आए है, बहरहाल इसके परिणाम तो चुनावी नतीजे आने के बाद पता चलेंगे। इस पोल के प्रतिशत को देखे तो हमें पता चलता है कि इस पोल मे
68.79% जवाब हां मे दिया है ,वहीं दुसरी ओर
31.21% लोगों ने अपना जवाब नही में दिया है।