फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: भारत लाया गया हत्यारोपी रघेश उन्नीकोचन, सीबीआई ने विदेश मंत्रालय-केरल पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई

Thu, 19 Nov 2026 11:54 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने हत्या के मामले में फरार आरोपी रघेश उन्नीकोचन को संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। 18 नवंबर 2026 को हुई इस कार्रवाई में विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और केरल पुलिस ने सहयोग किया। आरोपी के खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी था।

विज्ञापन
हत्यारोपी यूएई से भारत लाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रघेश उन्नीकोचन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय और केरल पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। आरोपी को 18 नवंबर 2026 को भारत लाया गया।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, रघेश उन्नीकोचन के खिलाफ केरल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में वह जांच के दौरान कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गया था। पुलिस और जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं, ताकि उसे भारत लाकर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा सके।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ सक्षम अदालत में पहले ही आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जा चुका है। इसके साथ ही अदालत ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ओपन-डेटेड अरेस्ट वारंट भी जारी किया था। इसके बावजूद वह जांच और कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए देश से बाहर रह रहा था।
विज्ञापन


सीबीआई ने कई एजेंसियों के साथ मिलकर की कार्रवाई
आरोपी को भारत वापस लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और केरल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। इन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से उसे यूएई से भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की गई। सीबीआई के अनुसार, आरोपी इस हत्या के मामले में वांछित था। उसे भारत लाने के पीछे मुख्य उद्देश्य मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना और उसे न्याय के दायरे में लाना है। एजेंसियां लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही थीं, ताकि फरार आरोपी को कानून के सामने पेश किया जा सके। सीबीआई ने इस कार्रवाई को केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का नतीजा बताया है।

2012 अब्दुल शकूर हत्याकांड में पी. जयराजन समेत सभी आरोपी बरी
वहीं एक अन्य मामले में कोच्चि की विशेष सीबीआई अदालत ने वर्ष 2012 के चर्चित अरियिल अब्दुल शकूर हत्याकांड में वरिष्ठ सीपीआई(एम) नेताओं पी. जयराजन और टी.वी. राजेश समेत श्यामजीत व अन्य सह-आरोपियों को बरी कर दिया है। विशेष न्यायाधीश पी. शबरीनाथ ने यह फैसला सुनाते हुए इन नेताओं को हत्या की साजिश से जुड़े सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें