सीबीआई ने हत्या के एक मामले में आम्रपाली ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल शर्मा और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला बिहार के लखीसराय में बालिका विद्यापीठ के तत्कालीन सचिव डॉ. शरद चंद्र की हत्या से जुड़ा है। घटना अगस्त 2014 की है, जब पूर्व सचिव की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच का जिम्मा संभाला था।