फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोप में CBI ने ED के पूर्व संयुक्त निदेशक को गिरफ्तार किया

Wed, 22 Feb 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक जेपी सिंह समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रवर्तन निदेशालय के ही एक अधिकारी संजय सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने आईएएस अधिकारी बीएल अग्रवाल और दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इन लोगों को भी उसी केस में गिरफ्तार किया गया है या किसी अन्य केस में।

इन लोगों की गिरफ्तारी आईपीएल नीलामी के एक दिन बाद हुई है। गिरफ्तार किए गए जेपी सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप है। सिंह पर आरोप है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में हुए सट्टाबाजी प्रकरण की जांच के दौरान व कथित हवाला ऑपरेटर अफरोज फत्ता के 500 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के दौरान रिश्वत ली थी। सीबीआई ने वित्त मंत्रालय की ओर से एक शिकायत के आधार पर 2015 में 2000 बैच के इस आइआरएस अधिकारी और अन्य लोगों के खिलाफ आइपीसी की भ्रष्टाचार रोधी धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जेपी सिंह ED अहमदाबाद के पूर्व संयुक्त सचिव थे। वह आइपीएल में सट्टेबाजी के गिरोह और हवाला कांड की जांच कर रहे थे। जेपी सिंह और दो अन्य अधिकारियों पर आरोप हैं कि उन्होंने जांच के दौरान केसों के आरोपियों को धमका कर उनसे पैसे ऐंठने का काम किया था। #FLASH CBI arrests ED Joint Director JP Singh, another ED official Sanjay Kumar and 2 others in corruption case. — ANI (@ANI_news) February 21, 2017
विज्ञापन

#Correction: JP Singh, arrested by CBI in corruption case is ED's Former Joint Director. — ANI (@ANI_news) February 21, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें