फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने दीपक तलवार की निकट सहयोगी यास्मीन कपूर को किया गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2019 10:09 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपक तलवार (फाइल)
विज्ञापन
सीबीआई ने विदेशी चंदा नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की निकट सहयोगी यास्मीन कपूर को बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कपूर को तलवार से संबंधित गैर सरकारी संगठन ‘एडवांटेज इंडिया’ की ओर से एफसीआरए के कथित उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

यह मामला विदेशी चंदे के दुरुपयोग संबंधी आरोपों से संबंधित है। यह चंदा भारत में शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियां करने के लिए सीएसआर योजना के तहत प्राप्त किया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई के एक प्रवक्ता ने नवंबर 2017 में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कहा था, ‘‘शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए विदेशी चंदा (नियमन) कानून, 2010 के तहत पंजीकृत दिल्ली स्थित निजी कंपनी/एनजीओ के बैंक खातों में 90.72 करोड़ रुपए की राशि मुख्य रूप से एक विदेशी कंपनी से कथित रूप से प्राप्त की गई थी।’’

प्रवक्ता ने कहा था कि एजेंसी ने दिल्ली स्थित एडवांटेज इंडिया, एकॉर्डिस हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, तलवार, एकॉर्डिस हेल्थ के सुनील खंडेलवाल, एकॉर्डिस हेल्थ के एमडी रमन कपूर, एक अन्य सलाहकार टी कपूर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें