फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की घूस का मामला: सीबीआई की कार्रवाई, रेलवे का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 06:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की घूस स्वीकार करने के मामले में रविवार को भारतीय रेल अभियांत्रिकी सेवा (आईआरईएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया और देश भर में 20 अन्य स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने 1985 बैच के आईआरईएस अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) में परियोजनाओं के ठेके देने के बदले कथित तौर पर घूस ले रहे थे।







उन्होंने कहा कि अधिकारी असम के मालीगांव में एनएफआर मुख्यालय में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने घूस की रकम बरामद की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), दिल्ली, असम, उत्तराखंड और दो अन्य राज्यों में 20 जगहों पर इस सिलसिले में छापेमारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें