फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद हिंसा मामला: सीबीआई ने कई ठिकानों पर की छापेमारी, अनुब्रत के करीबी तीन लोग गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई द्वारा इलाके में उनके घरों पर छापेमारी के बाद तीन लोगों को कंकलिताला से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के लिए बोलपुर से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल के करीबी माने जाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंडल को इस महीने की शुरुआत में पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जेल में हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई द्वारा इलाके में उनके घरों पर छापेमारी के बाद तीन लोगों को कंकलिताला से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के लिए बोलपुर से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया था।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों ने विधानसभा चुनाव के बाद जिले में हुई हिंसा में शामिल होने के लिए लोगों को उकसाया था। वे अनुब्रत मंडल के बहुत करीबी हैं। वे सीधे तौर पर घरों में तोड़फोड़ में शामिल थे और उनके खिलाफ कई शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके घरों से सीबीआई के कैंप कार्यालय ले जाया गया और घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें