फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Poll Violence: दुष्कर्म का फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, CBI ने शीर्ष अदालत के सामने किया पेश

Thu, 14 Aug 2025 07:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

दुष्कर्म मामले में गाजियाबाद से गिरफ्तार उस्मान अली को सीबीआई ने बुधवार को शीर्ष अदालत के सामने पेश किया। जांच एजेंसी ने 30 अगस्त, 2021 को उस्मान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। उस्मान पर 4 मई, 2021 को चुनावी हिंसा के दौरान पीड़िता के घर में घुसने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा के दौरान दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी उस्मान अली को गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इलायचीपुर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया, जहां वह छिपा हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: अनुसूचित जनजाति दर्जा मामलों में 'सुप्रीम' फैसला, स्वतंत्रता-पूर्व दस्तावेजों को बताया अहम सबूत

अगले दिन बुधवार को सीबीआई ने उस्मान को शीर्ष अदालत के सामने पेश किया। जांच एजेंसी ने 30 अगस्त, 2021 को उस्मान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। उस्मान पर 4 मई, 2021 को चुनावी हिंसा के दौरान पीड़िता के घर में घुसने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Seat Ka Samikaran: लौरिया में विनय बिहारी लगा चुके हैं जीत की हैट्रिक, ऐसा है इस सीट का चुनावी इतिहास

सीबीआई ने घटना के एक साल बाद 5 मई, 2022 को उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। 25 सितंबर, 2024 को कलकत्ता हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद, सीबीआई ने जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष अनुमति याचिका दायर की है। आरोपी नोटिस के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो 2 अगस्त को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें