केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पोलाची यौन उत्पीड़न मामले में एक और आरोपी मणि को हिरासत में लिया है। उसे 20 मई तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। इससे पहले इस मामले में राज्य पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि मामला ब्यूरो के हाथ में आने के बाद मणि ने आत्मसमर्पण किया है।