फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी के 'समुद्र महल' पर CBI-ED का छापा, मिलीं बेशकीमती पेंटिंग्स और अंगूठियां

Sat, 24 Mar 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

भगोड़े हीरा व्यवसायी नीरव मोदी पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने नीरव मोदी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस तीन दिन तक चली छापेमारी में कई बेशकीमती चीजें बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


जांच एजेंसियों को आज नीरव मोदी के मुंबई स्थित आवास 'समुद्र महल' से करोड़ो रुपये की पेंटिंग्स, 10 करोड़ रुपये की कीमत की अंगूठी और 1.4 करोड़ रुपये की घड़ी बरामद हुई है। बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक से 11 हजार चार सौ करोड रुपये का फ्रॉड करने के आरोपी हैं। इन दोनों पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है। इससे पहले जांच एजेंसियां नीरव मोदी ग्रुप और मेहुल चोकसी ग्रुप की कई प्रॉपर्टीज जब्त कर चुकी हैं। 
 


गौरतलब है कि केंद्र सरकार मनी लांड्रिंग के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त की गई अचल संपत्तियों का रखरखाव करने और उनसे आय अर्जित करने का जिम्मा नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) को दे सकती है। 
विज्ञापन


आरोपियों की संपत्ति को देगा किराये पर 
वित्त मंत्रालय द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव पर वित्त सचिव हंसमुख अढिया की अध्यक्षता में 13 मार्च को एक बैठक हुई थी जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ईडी प्रमुख करनाल सिंह और एनबीसीसी के सीएमडी अनूप कुमार मित्तल शामिल हुए।

बैठक में भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे आरोपियों की संपत्तियों के रखरखाव के तरीकों पर चर्चा की गई। साथ ही, उन संपत्तियों को किराये पर देने और उनकी नीलामी के विकल्पों पर भी विचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें