देश में दो सितंबर तक 1.55 लाख से अधिक अपडेटेड आईटीआर दाखिल किए गए हैं। सीबीडीटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 हजार से अधिक करदाताओं ने 2020-21 और 2021-22 दोनों के लिए अपडेटेड आईटीआर दाखिल किए हैं। ये आईटीआर वित्त अधिनियम 2022 के आयकर अधिनियम के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक नया प्रावधान पेश करता है।