फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार बढ़ी पैन-आधार जोड़ने की समय सीमा, अब डेडलाइन 30 जून

Wed, 28 Mar 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने मंगलवार को पैन से आधार लिंक कराने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी। टैक्स विभाग के इस नीति नियामक निकाय ने पहले इसकी समय सीमा 31 मार्च तक की थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में हालिया आदेश में कहा था कि विभिन्न सेवाओं को आधार से लिंक करने की 31 मार्च तक की समय सीमा बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संवैधानिक पीठ ने बायोमेट्रिक योजना को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था। सरकार ने आधार और पैन लिंक करने की यह सीमा चौथी बार बढ़ाई है। 
विज्ञापन


इससे पहले इन दोनों डाटा बेस को जोड़ने की सीमा 31 जुलाई, 31 अगस्त, 31 दिसंबर 2017 और 31 मार्च 2018 थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें