फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी मुंबई में प्रोफेसर की लेक्चर के बीच क्लास में घुसा आवारा पशु, सीट छोड़ भागे छात्र

Mon, 29 Jul 2019 04:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Cattle strays inside IIT Bombay classroom - फोटो : Social Media
विज्ञापन

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी, मुंबई इन दिनों एक और कारण से चर्चा में है। बीते दिनों यहां सांड की टक्कर से एक छात्र घायल हो गया था। अब बीते शनिवार को यहां क्लास के दौरान एक आवारा पशु के घुस जाने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। प्रोफेसर की लेक्चर के बीच घुसे आवारा पशु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आवारा पशु, आईआईटी की क्लास में टहलता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह पशु उस वक्त क्लास में घुसा था, जबकि यहां पर एक प्रोफेसर छात्रों के बीच लेक्चर दे रहे थे। लेक्चर के बीच क्लास में घुसे मवेशी को देखकर सभी छात्र और शिक्षक परेशान हो गए। 

मवेशी के क्लास में घुसने के बाद कुछ छात्रों ने अपनी सीट छोड़ दी और कुछ छात्रों ने घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता चला गया। कुछ देर के बाद किसी तरह मवेशी को क्लास से बाहर किया गया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले दिनों यहीं के एक छात्र अक्षय पाल, दो सांडों के हमले में घायल हो गए थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सांडों के हमले की इस घटना को संज्ञान में लेने के बाद ही आईआईटी के प्रशासन ने परिसर में घूम रहे आवारा मवेशियों की देखभाल के लिए गोशाला बनाने का फैसला किया था, जिससे कि भविष्य में आवारा पशुओं की चपेट में आने से कोई अन्य छात्र घायल ना हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें