फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Britain: ब्रिटिश मंत्री वेस्ट ने जताई भारत संग द्विपक्षीय सहयोग की प्रतिबद्धता, कहा- हमारा अहम साझेदार

Tue, 19 Nov 2024 07:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

ब्रिटिश मंत्री वेस्ट ने कहा, भारत हमारा एक महत्वपूर्ण भागीदार है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ब्रिटिश सरकार के एक रीडआउट के मुताबिक, कैथरीन वेस्ट ने कहा कि भारत संग ब्रिटेन द्विपक्षीय साझेदारी को पूरी क्षमता से बढ़ाना जारी रखेगा।
 
विज्ञापन
ब्रिटिश मंत्री कैथरीन वेस्ट - फोटो : ANI/X/@CatherineWest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत मंत्री कैथरीन वेस्ट ने सोमार को दो दिनी यात्रा पर कहा कि भारत के साथ गहरा सहयोग बढ़ाने के लिए ब्रिटेन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, इसका सबसे बड़ा कारण है कि भारत हमारा एक महत्वपूर्ण भागीदार है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ब्रिटिश सरकार के एक रीडआउट के मुताबिक, कैथरीन वेस्ट ने कहा कि भारत संग ब्रिटेन द्विपक्षीय साझेदारी को पूरी क्षमता से बढ़ाना जारी रखेगा।

विज्ञापन


इससे पहले जुलाई में नई दिल्ली दौरे पर आए ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षाओं के आधार पर दोनों देशों के लिए अधिक से अधिक विकास को आगे बढ़ाने को लेकर भी कैथरीन वेस्ट ने आशा जताई। उन्होंने दोहराया कि ब्रिटेन पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते और द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध है। वेस्ट ने कहा, हिंद-प्रशांत मंत्री के रूप में पहली बार भारत का दौरा करने पर मुझे खुशी हो रही है। 

होगी समग्र स्थिति की समीक्षा
कैथरीन वेस्ट ने कहा, उम्मीद है कि यह दौरा दोनों पक्षों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समग्र स्थिति की समीक्षा करेगा और क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीके तलाशेगा। ब्रिटिश सरकार के रीडआउट में कहा गया है कि ब्रिटिश काउंसिल में एक शिक्षा गोलमेज़ के दौरान, मंत्री भारत-ब्रिटेन के बीच अद्वितीय जीवंत पुल के बारे में और जानेंगे। ब्रिटिश मंत्री का जामा मस्जिद का दौरा करने का भी कार्यक्रम है जहां वह इसके इतिहास और वास्तुकला के बारे में सीखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें