फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: सीएम का BJP पर धरना स्थल पर पर्चे बांटने का आरोप, TMC कार्यकर्ताओं से कहा- पकड़कर पुलिस के हवाले करो

Mon, 09 Mar 2026 03:55 PM IST
Nirmal Kant अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

Bengal: ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसकी एजेंसियां कोलकाता में उनके धरनास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के प्रचार वाले पर्चे बांट रही थीं। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने को कहा। क्या है मामला, पढ़िए रिपोर्ट-
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और 'उसकी एजेंसियां' कोलकाता में उनके धरनास्थल पर पर्चे बांट रही थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें। मुख्यमंत्री बनर्जी पिछले तीन दिनों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शहर के बीचों-बीच धर्मतला में धरना दे रही हैं। उन्होंने राज्य की मंत्री शशि पांजा को भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्या कहा?
इन पर्चों में कथित तौर पर 14 मार्च को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली का प्रचार किया गया था। पर्चों को बांटा जा रहा था। उन्होंने समर्थकों से कहा, किसी दूसरे राजनीतिक दल के कार्यक्रम में ऐसे पर्चे बांटने का उन्हें अधिकार नहीं है। उन्हें पकड़ो और पुलिस के हवाले कर दो।

ये भी पढ़ें: 'सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में तय होगा SIR मामला', TMC ने चुनाव आयोग से सुनवाई न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, उन्हें जनता का समर्थन नहीं है। वे 'वोट चोर' हैं। वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पर्चे बांटने में शामिल लोग सामना होने के बाद वहां से भाग गए। 

तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे प्रचार, केंद्रीय एजेंसियों और चुनावी साजिशों के सहारे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा लगातार विज्ञापनों और प्रचार के जरिए गलत जानकारी फैला रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि युवाओं और उद्योगपतियों के लिए काम करने के दावों के पीछे सच्चाई कुछ और है। उनके मुताबिक केंद्र सरकार राज्य की योजनाओं से जलन में झूठा प्रचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत करीब 2100 रुपए तक पहुंच गई है और लोगों को 21 दिन पहले बुकिंग करनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों की समस्याओं की ओर केंद्र सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि हुगली में भाजपा के सांसद और विधायक घर किराए पर लेकर लोगों के बीच पैसे बांट रहे हैं। साथ ही हाल ही में राज्यपाल को हटाने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे कुछ रहस्य है और समय आने पर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहली योजना चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम हटाने और दूसरी योजना इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईबीएम) में गड़बड़ी करने की है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी विसंगतियां केवल पश्चिम बंगाल में ही क्यों दिखाई दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शादी के बाद महिलाओं का पता बदलना या लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना सामान्य बात है, लेकिन इन आधारों पर मतदाता
सूची में गड़बड़ी पैदा की जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एजेंसियां (ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग) का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उनके मुताबिक, देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और एक राजनीतिक दल सब कुछ नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।  ममता बनर्जी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि पार्टी सच में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतना चाहती है तो लोगों के मताधिकार को सुरक्षित करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने 200 सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन वह 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इस बार भी बंगाल की जनता उन्हें सत्ता से दूर रखेगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें