फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सोलापुर में ग्रामीणों ने मतपत्र से 'पुनर्मतदान' की बनाई योजना, ईवीएम के नतीजों पर जताया संदेह

Mon, 02 Dec 2024 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक गांव के निवासियों ने सोमवार को एलान किया कि उन्होंने मतपत्रों के जरिए पुनर्मतदान की योजना बनाई है, क्योंकि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे ईवीएम के कारण संदिग्ध हैं। 
विज्ञापन
EVM, VVPAT - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के हालिया विधानसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच, राज्य के सोलापुर जिले के एक गांव के निवासियों ने सोमवार को एलान किया कि उन्होंने मतपत्रों के जरिए पुनर्मतदान की योजना बनाई है, क्योंकि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे ईवीएम के कारण संदिग्ध हैं। 

विज्ञापन


निवासियों ने दावा किया मालशिरस सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के विजेता उत्तम जानकर को मरकरवाडी गांव में अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार राम सतपुते के मुकाबले 80 फीसदी से अधिक वोट मिले। उन्होंने कहा कि हालांकि ईवीएम के मतदान के अनुसार जानकर को 1,003 वोट मिले, जबकि सतपुते को उनसे कुछ ही कम 843 मत मिले। उन्होंने दावा किया कि सतपुते को उनके गांव से 100-150 से अधिक वोट नहीं मिले होंगे।

जिला प्रशासन ने पुनर्मतदान का अनुरोध खारिज किया
20 नवंबर को हुए चुनाव में जानकर ने सतपुते को 13,147 मतों से हराया। परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। एक ग्रामीण ने कहा कि ईवीएम के नतीजे संदिग्ध हैं और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मतपत्रों का उपयोग करके पुनर्मतदान के लिए जिला प्रशासन से संपर्क किया था, लेकिन अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बैनर लगाए हैं जिसमें दावा किया गया है कि तीन दिसंबर को 'पुनर्मतदान' होगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने निषेधाज्ञा लागू की
एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना को संज्ञान में लेते हुए, मालशिरस एसडीएम ने सोमवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत 2 से 5 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू कर दी, ताकि इस 'पुनर्मतदान' योजना के कारण समूहों के बीच किसी भी संघर्ष से बचा जा सके। यह कथित पुनर्मतदान ऐसे समय में हो रहा है जब 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में महायुति की भारी जीत के बाद विपक्ष ने ईवीएम पर संदेह जताया है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें