फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती: परीक्षा में जाति संबंधित आपत्तिजनक सवाल पूछने पर भड़के परीक्षार्थी

Mon, 15 Oct 2018 04:58 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में एससी / एसटी / ओबीसी शिक्षकों के फोरम ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष को हटाने की मांग की है जो दिल्ली सरकार के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। ये मांग इसलिए की जा रही है क्योंकि परीक्षा में एक समुदाय पर आपत्तिजनक प्रश्न शामिल किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए शनिवार को आयोजित एक परीक्षा में विवादास्पद प्रश्न कथित तौर पर शामिल किया था। परीक्षा लिखने वाले उम्मीदवारों के मुताबिक, प्रश्न पत्र की सभी चार सीटों के हिंदी खंड में 'जाति से संबंधित सवाल' था। एक उम्मीदवार ने कहा कि ऐसे प्रश्न पूछकर, बोर्ड ने "समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंचाई" है। शिक्षकों की भर्ती परीक्षा में ऐसी जातिवादी भाषा का उपयोग करना बेहद गैर जिम्मेदार है।

हालांकि, डीएसएसएसबी ने घटना के पीछे 'त्रुटि' का हवाला दिया। बोर्ड ने एक बयान में कहा, "इसे डीएसएसएसबी के नोटिस में लाया गया है कि हाल ही में एमसीडी प्राथमिक शिक्षकों के पद के लिए भर्ती परीक्षा में, एक त्रुटि के कारण जातिवादी उपक्रम वाला एक प्रश्न सामने आया।
विज्ञापन


यह स्पष्ट किया जाता है कि पेपर सेटिंग की प्रक्रिया अत्यधिक गोपनीय होती है और अधिकारियों के साथ साझा नहीं की जाती है। पेपर केवल उम्मीदवारों के सामने ही पहली बार दिया जाता है। रविवार को एससी / एसटी / ओबीसी शिक्षकों के फोरम के सदस्यों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, दिल्ली शिक्षा मंत्री और लेफ्टिनेंट गवर्नर से डीएसएसएसबी अध्यक्ष को हटाने की मांग की।

फोरम के एक सदस्य हंसराज सुमन ने कहा, "हम अध्यक्ष के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं और यह भी मांग करते हैं कि इस तरह की असंवेदनशीलता भविष्य में दोहराई न जाए। अन्यथा, हम बड़े पैमाने पर विरोध शुरू करेंगे"।

बोर्ड में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। दिल्ली एससी / एसटी कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी इस घटना की निंदा की और बोर्ड से स्पष्टीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को दिल्ली के मुख्य सचिव से मिलूंगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें