फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादातर पर्यटक गोवा में कसिनो, ड्रग्स और वेश्यावृत्ति के लिए आते हैं: कांग्रेस विधायक

Tue, 23 Jul 2019 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
गोवा टूरिस्ट स्पॉट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गोवा राज्य विधानसभा में पर्यटन विभाग के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान गोवा कांग्रेस के विधायक लुइजिन्हो फलेरो ने कहा कि अपनी खूबसूरती और समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध गोवा को कसिनो, ड्रग्स और वेश्यावृत्ति बदतर शहर में तब्दील कर रहे हैं।

विज्ञापन


लुइजिन्हो फलेरो ने कहा कि अभी तक गोवा अपने खूबसूरत बीचों के लिए विख्यात रहा है, लेकिन अब यह बर्बादी की कगार पर जा रहा है। फलेरो ने दावा किया कि ज्यादातर पर्यटक गोवा में कसिनो, ड्रग्स और वेश्यावृत्ति के लिए आते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हम भारत का सेक्स कैपिटल और फिर भारत का ड्रग्स कैपिटल बन जाएंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कसिनो से आने वाला अनुचित राजस्व राज्य के खजाने में आ रहा है और गोवा एक बदतर शहर बनता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें