लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान से पहले आयकर विभाग ने आज कर्नाटक और गोवा में चार करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की है। एक मामले में एक व्यक्ति को रोका गया। वह 2.30 करोड़ रुपये की नकदी कार में मौजूद अतिरिक्त टायर में भरकर ले जा रहा था। यह कार शिवमोग्गा से बंगलुरू ले जाई जा रही थी। सभी नोट दो हजार के थे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं, गोवा में 23 अप्रैल को दो लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। बता दें कि गोवा और कर्नाटक में 19 मई को उपचुनाव भी होने हैं।