DMK नेता एमके स्टालिन को पुलिस ने लिया हिरासत में
तमिलनाडु की राजधानी पुलिस ने डीएमके नेता एमके स्टालिन और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। मामले में स्टालिन और उनके समर्थक नेता विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। बता दें कि मामला कैश फॉर वोट स्टिंग मामले में फंसे विधायक का है।
Cash for vote MLA sting: MK Stalin and other DMK leaders detained while protesting outside assembly pic.twitter.com/6XPe88vesW
— ANI (@ANI_news) 14 June 2017
गौरतलब है कि स्टैलिन व 86 अन्य पार्टी नेताओं ने बुधवार की सुबह विधानसभा के अंदर एक भड़काऊ विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हेंं सदन से बेदखल किया गया था। जब उन्होंने कथित कैश फॉर वोट घोटाले पर एक बहस की मांग की थी। बता दें कि इससे पहले भी मरीना बीच पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर राजधानी पुलिस ने डीएमके नेता एमके स्टालिन पर केस दर्ज किया था।