फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ 'लापता' संपत्ति को लेकर मामला दर्ज

Sun, 25 Aug 2019 10:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
कोडेला शिवप्रसाद राव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव के खिलाफ विधानसभा की लापता संपत्ति को लेकर रविवार को आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि विधानसभा के अनुभाग अधिकारी ईश्वर राव की शिकायत पर कोडेला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 411 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कोडेला ने स्वीकार किया था कि कुछ एयर कंडीशनर और फर्नीचर समेत विधानसभा की संपत्ति उनके पास है और उन्होंने नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद विधानसभा के अधिकारियों से इन्हें वापस ले जाने के लिए कहा था। 

कोडेला ने दावा किया था, मैंने विधानसभा के सचिव को सात जून को पत्र लिखकर कहा था कि इन सामानों को या तो ले जाया जाए या फिर उनके लिए इनके एवज में दी जाने वाली कीमत तय की जाए। उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने मामले में तथ्यों का पता लगाने के लिये विस्तृत जांच शुरू की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जांच के आधार पर हम आगे की प्रकिया के लिए बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें