फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतन टाटा की कार के नंबर के साथ जालसाजी के लिए महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 06 Jan 2021 01:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
रतन टाटा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मुंबई में अपनी कार की पंजीकरण संख्या के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ कर उसे उद्योगपति रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट जैसा कर लेने के लिए मंगलवार को एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए टाटा की कार के खिलाफ काटा गया ई-चालान महिला के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी पसंद की नंबर प्लेट रखने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे यह पता नहीं चल पाया कि उसने कार का जो नंबर बदला है वह टाटा की कार के नंबर जैसा हो गया है।

पुलिस को जाली नंबर प्लेट वाली एक कार के बारे में शिकायत मिली थी। कार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने पाया कि इस कार की मालिक महिला निजी कंपनी की निदेशक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि उसने वास्तविक नंबर प्लेट के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की क्योंकि वह अपनी पसंद की नंबर प्लेट रखना चाहती थी।

पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 420 और 465 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें