फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को कश्मीरी समझ कर पीटा, एबीवीपी नेता पर मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Jul 2016 04:47 AM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
विज्ञापन
ABVP
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय में दो समूहों के आपस में भिड़ने के एक दिन बाद पुलिस ने एबीवीपी नेता एन सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ एम फिल के छात्र पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय परिसर में कश्मीर मुद्दे पर सम्मेलन के दौरान दो समूह आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन


एम फिल के छात्र अमोल सिंह ने शिकायत की है कि उसे कश्मीरी समझ कर एबीवीपी के छात्रों ने उस पर हमला किया। पुलिस ने सुशील कुमार की जवाबी शिकायत पर अमोल के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कर ली है।

सुशील ने आरोप लगाया है कि अमोल ने उस पर हमला किया। सुशील कुमार, दलित छात्र रोहित वेमुला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी भी है। पुलिस ने सुशील और 30 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 341 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि अमोल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें