फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर बीच पर पाबंदी का उल्लंघन करने पर 17 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 22 Aug 2020 11:50 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पालघर
विज्ञापन
beach wedding
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर समुद्र तट पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर केलवे बीच पर शादी से पहले फोटो शूट करने के मामले में तीन महिला सहित 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिले के कलक्टर डॉ कैलाश शिंदे ने समुद्र तट, नदी, डैम या झरने के पास लोगों की आवाजाही रोकने के लिए एक आदेश जारी किया था।

विज्ञापन


पालघर के पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सचिन नावड़कर ने कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले सभी 17 लोग मुंबई के हैं। सभी के खिलाफ आईपीसी और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं महामारी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानून भंग करने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें