फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए ए. राजा पर केस

Mon, 10 Dec 2018 02:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेराम्बलुर
विज्ञापन
घर से निकले ए राजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

डीएमके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज किया गया है। इस साल सितंबर में डीएमके नेता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम और उनके मंत्रियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 7 दिसंबर को एआईएडीएमके ने राजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि 18 सितंबर को हुए विरोध प्रदर्शन में राजा ने सीएम व अन्य मंत्रियों पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। हमने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत उन पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें