केरल के एक न्यूज एंकर पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने लाइव डिबेट के दौरान अपने प्राइम टाइम शो में कुछ ऐसी बातें कहीं जिससे सांप्रदायिकता को बढ़ावा मिलता है। उनके खिलाफ दो लोगों ने पुलिस में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। मथुभूमी टीवी समाचार के एंकर वेणु बालकृष्णन के खिलाफ डीवाईएफआई के क्षेत्रीय नेता और सीपीएम की यूथ विंग द्वारा केस रजिस्टर कराया गया था।
पुलिस ने उनके खालिफ आईपीसी की धारा 153ए के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि एंकर वेणु बालकृष्णन 7 जून को प्राइम टाइम शो कर रहे थे। इस दौरान वह पुलिस द्वारा लोगों पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दे पर बहस कर रहे थे। उन्होंने पलिस अत्याचारों पर चर्चा करते हुए एनानाकुलम में अलुवा से रहने वाले एडदाथल उस्मान नामक एक मुस्लिम युवाक के कथित यातना का संदर्भ दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस मुस्लिम भाइयों कप ज्यादा अत्याचार कर रही है। रमजान के दौरान भी ऐसी घटनाओं में बढोत्तरी हुई है। उन्होंने इस दौरान कई अन्य मामलों में भी पुलिस को घेरा। साथ ही ऐसी बातों को कहा जिससे सांप्रदायिकता को बढ़ावा मिलता है। इसके बाद शोसल मीडिया में भी कुछ लोग एंकर के पक्ष में देखे तो कुछ लोगों ने इसे गलत बताया। हालांकि ज्यादातर लोगों को कहना है कि एक पत्रकार को निष्पक्ष होना चाहिए।