फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ के विज्ञापन घोटाले में रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा

Sat, 13 Jul 2019 02:56 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सीबीआई ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के विज्ञापन घोटाले में मामला दर्ज किया है। सीबीआई के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने ऐसे पत्र-पत्रिकाओं के नाम से बिल भुगतान किया, जिनका प्रसार ही नहीं था। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने वरिष्ठ पीआरओ दिलीप चंद्र बोरा, कार्यालय अधीक्षक हर्धन डे और बाबुल चंद्र मेधी, मुख्य प्रचार निरीक्षक एमएमवाई आलम, लेखा सहायक हितेश डेका और वरिष्ठ कैशियर प्रबीर दास पुरकायस्थ को नामजद किया है। घोटाला 2014-18 के बीच का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें