फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGI: बढ़ई की बेटी की उपलब्धि, 12वीं में सभी विषयों में 100 में 100 अंक

Tue, 09 May 2023 01:16 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

नंदिनी ने जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई कर बोर्ड की परीक्षा दी। उसने तमिल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, अकाउंटेंसी और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कुल 600 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Tamil Nadu 12th Topper 2023, टॉपर एस नंदिनी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में बढ़ई की बेटी ने 12वीं में सभी विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि डिंडीगुल जिले की एस नंदिनी ने यह उपलब्धि हासिल की। सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) ने सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किए थे।
विज्ञापन


नंदिनी ने जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई कर बोर्ड की परीक्षा दी। उसने तमिल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, अकाउंटेंसी और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कुल 600 अंक हासिल किए। नंदिनी का कहना है कि वह ऑडिटर (लेखा परीक्षक) बनना चाहती है। तमिलनाडु में 12वीं की परीक्षा देने वाले आठ लाख से अधिक छात्रों में 94.03 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.38 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.45 रहा। मार्च-अप्रैल में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 8,03,385 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें