इराक की राजधानी बगदाद में सदर शहर के अंदर कार बम धमाके में 52 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
इराकी पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती हैं। अभी बचाव कार्य जारी है। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।
पुलिस ने बताया कि एक एसयूवी में यह बम धमाका एक ब्यूटी सैलून के पास हुआ। अमाक न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस बम धमाके के जरिए यहां पर आर्मी के जवानों को मारने की कोशिश की गई। इससे पहले फरवरी में हुए एक बम धमाके में 70 लोगों की मौत हो गई थी।