फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accident: चार लापता लोगों के शव तीस्ता नदी से बरामद, सिक्किम के सीएम ने आम लोगों से की ये अपील

Mon, 08 Jun 2026 12:33 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, गंगटोक

सार

बीते कुछ दिनों से लापता चार लोगों के शव तीस्ता नदी से बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि उनकी कार हादसे का शिकार होकर नदी में गिर गई, जिससे उसमें सभी सवारों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दो दिन पहले एक कार के तीस्ता नदी में गिर जाने के बाद लापता हुए सिक्किम के चार लोगों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिक्किम पुलिस के अनुसार, गंगटोक जिले के लिंगदोक निवासी स्मारिका नेओपाने (28), शैब्या नेओपाने (27), टीका दहाल (27) और पांच वर्षीय दित्या छेत्री के शव पश्चिम बंगाल के बाघपुल क्षेत्र के निकट तीस्ता नदी से बरामद किए गए।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि चारों 5 जून को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुए थे। बाद में परिजनों ने उनसे संपर्क न हो पाने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (एनएच-10) के उस हिस्से से, जो तीस्ता नदी के ऊपर से गुजरता है, कार की बैटरी और हेडलाइट के कुछ हिस्से बरामद हुए। इसके बाद आशंका जताई गई कि वाहन नदी में गिर गया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से नदी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी में डूबी हुई कार का पता लगाया गया। वाहन के भीतर से चारों लोगों के शव बरामद किए गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह समूह अपने माता-पिता से मिलने सिलीगुड़ी जा रहा था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


सिक्किम सीएम की लोगों से अपील
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। एक बयान में मुख्यमंत्री ने तलाशी अभियान में सहयोग के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस, एनडीआरएफ के जवानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस हादसे को मानसून के दौरान यात्रा से जुड़े जोखिमों की याद दिलाने वाला बताया और लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें