फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं तान्या शेरगिल, सेना दिवस परेड के बाद गणतंत्र दिवस पर सैन्य टुकड़ी का करेंगी संचालन

Wed, 15 Jan 2020 02:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
captain tania shergill - फोटो : ANI
विज्ञापन
72वें सेना दिवस पर दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड मैदान में आयोजित परेड का नेतृत्व तान्या शेरगिल ने किया। वह राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। तान्या पहली महिला हैं जिन्होंने सेना दिवस परेड का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन




बता दें कि तान्या शेरगिल अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में भर्ती हुई हैं। उनके पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्मर्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के रूप में सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तान्या शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशंस में बीटेक किया है। 

तान्या इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पुरुषों की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। इससे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर पुरुषों के टुकड़ी का नेतृत्व कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें