फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAPF: भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी में 15 हजार रिक्तियां, सभी अर्धसैनिक बलों को है 109868 जवानों की दरकार

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में बताया कि सीएपीएफ और एआर में रिक्तियां, सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र, पदोन्नति, मृत्यु, नई बटालियन की स्थापना, नए पदों के सृजन आदि के कारण उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन
CAPF - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, असम राइफल, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में 109868 जवानों की दरकार है। यानी इन बलों में एक लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। मौजूदा समय में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कुल संख्या 1067110 स्वीकृत है। भरे गए पद 947839 हैं। भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात आईटीबीपी में 15 हजार रिक्तियां हैं। 2024 में आईटीबीपी के लिए 96030 पद स्वीकृत थे, जबकि भरे हुए पदों की संख्या 88883 थी। पिछले साल इस बल में 7147 रिक्तियां थी। 

विज्ञापन


वर्ष 2025 
बल स्वीकृत पद भरे गए पद रिक्तियां
एआर (AR) 65,540 61,749 3,791
बीएसएफ (BSF) 2,72,447 2,57,980 14,467
सीआईएसएफ (CISF) 1,93,970 1,50,720 33,847
सीआरपीएफ (CRPF) 3,30,983 2,96,114 34,869
आईटीबीपी (ITBP) 1,03,662 88,587 15,035
एसएसबी (SSB) 1,00,548 92,689 7,859
कुल 10,67,110 9,47,839 1,09,868

वर्ष 2024
बल स्वीकृत पद भरे गए पद रिक्तियां
एआर (AR) 65,540 63,464 2,076
बीएसएफ (BSF) 2,65,331 2,58,626 6,705
सीआईएसएफ (CISF) 1,76,132 1,50,523 18,078
सीआरपीएफ (CRPF) 3,25,201 3,00,223 24,978
आईटीबीपी (ITBP) 96,030 88,883 7,147
एसएसबी (SSB) 97,774 91,861 5,913
कुल 10,26,008 9,53,580 64,897
 
विज्ञापन

वर्ष 2023
बल स्वीकृत पद भरे गए पद रिक्तियां
एआर (AR) 65,540 61,807 3,733
बीएसएफ (BSF) 2,65,277 2,45,290 19,987
सीआईएसएफ (CISF) 1,70,343 1,42,136 19,583
सीआरपीएफ (CRPF) 3,24,654 2,95,371 29,283
आईटीबीपी (ITBP) 90,728 86,586 4,142
एसएसबी (SSB) 97,774 90,128 7,646
कुल 10,14,316 9,21,318 84,374
 
वर्ष 2022
बल स्वीकृत पद भरे गए पद रिक्तियां
एआर (AR) 65,540 59,723 5,817
बीएसएफ (BSF) 2,65,277 2,43,784 21,493
सीआईएसएफ (CISF) 1,64,124 1,45,201 11,765
सीआरपीएफ (CRPF) 3,24,654 3,09,544 15,110
आईटीबीपी (ITBP) 88,430 84,233 4,147
एसएसबी (SSB) 97,790 87,498 10,292
कुल 10,05,815 9,29,983 68,674
 

वर्ष 2021
बल स्वीकृत पद भरे गए पद रिक्तियां
एआर (AR) 65,540 57,290 8,250
बीएसएफ (BSF) 2,65,173 2,36,158 29,015
सीआईएसएफ (CISF) 1,63,313 1,39,192 19,328
सीआरपीएफ (CRPF) 3,24,723 2,96,393 28,330
आईटीबीपी (ITBP) 88,439 82,831 5,608
एसएसबी (SSB) 97,792 79,149 18,643
कुल 10,04,980 8,91,013 1,09,174


केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में बताया कि सीएपीएफ और एआर में रिक्तियां, सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र, पदोन्नति, मृत्यु, नई बटालियन की स्थापना, नए पदों के सृजन आदि के कारण उत्पन्न होती हैं। रिक्तियों को भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है। मंत्रालय, यूपीएससी, एसएससी और संबंधित बलों के माध्यम से रिक्तियों को शीघ्र भरने के लिए तत्परता से कदम उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। सरकार ने सिपाही 'जीडी' के पद के लिए वार्षिक भर्ती, जिसके लिए एसएससी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में जीडी पदों पर भर्ती समन्वय के लिए, सिपाही 'जीडी', एसआई 'जीडी' और सहायक कमांडेंट 'जीडी' के रैंक में भर्ती के लिए दीर्घकालिक आधार पर एक नोडल बल नामित किया गया है। सभी केंद्रीय बलों और असम राइफल को नॉन जनरल ड्यूटी संवर्गों में रिक्त पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पदोन्नति आधारित रिक्तियों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति 'डीपीसी' की बैठकों का समय से आयोजन करना। भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मेडिकल जांच में लगने वाले समय को कम कर दिया गया है। सिपाही/जीडी के लिए पर्याप्त अभ्यर्थी (विशेष रूप से उन श्रेणियों में, जहां कमी देखी गई है) प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए कट ऑफ अंक कम कर दिए गए हैं। 

बता दें कि केंद्रीय गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने 10 मार्च को 'एमएचए' की अनुदान मांगों (2025-26) को लेकर राज्यसभा में पेश की 252वीं रिपोर्ट में अपनी सिफारिशों में कहा है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में स्टाफ की जरुरत और वैकेंसी को त्वरित गति से भरने के लिए 'आवधिक कार्यबल मूल्यांकन' किया जाए। खाली पदों को भरने के लिए 'फास्ट ट्रैक भर्ती तरीका' अपनाया जाए। इसके जरिये सीएपीएफ में स्वीकृत पद और खाली पदों के बीच का अंतर जल्द से जल्द खत्म हो सकेगा। गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भाजपा के सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल हैं। 

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गृह मंत्रालय, इन बलों में जेंडर प्रतिनिधित्व को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए। इसके लिए केंद्रीय बलों में लक्षित भर्ती प्रक्रिया, बेहतर इन्सेटिव और महिलाओं के लिए वर्किंग कंडीशन को बढ़ाया जाए। यह सुझाव भी दिया गया है कि केंद्रीय बलों में 'आवधिक कार्यबल मूल्यांकन' के अलावा रिटेंशन पॉलिसी में सुधार किया जाए। कल्याण के उपाय और करियर में ग्रोथ के अवसरों में बढ़ोतरी हो। इन सबके जरिए अर्धसैनिक बलों में लंबे समय की सेवा प्रतिबद्धता के लिए कार्मिकों का मनोबल बढ़ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें