फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2019 04:13 PM IST
अजय सिंह भाषा, हैदराबाद
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बुधवार को हैदराबाद के निकट एक ट्रक से 1,000 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ गांजा जब्त करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसका बाजार मूल्य 1.68 करोड़ रुपये आंका गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इस ट्रक को रोककर जब उसकी जांच की गई तो उसमें लदी ईंटो के नीचे 1,121 किलोग्राम गांजा पाया गया। इसे कथित पर तस्करी करके आंध्रप्रदेश के सिलेरू से महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि एनडीपीएस कानून के तहत मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर लिया गया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें