फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी ने दम तोड़ा: तमिलनाडु के कांग्रेस उम्मीदवार माधव राव को कोरोना महामारी ने बनाया शिकार

Sun, 11 Apr 2021 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

  • पांच चुनावी राज्यों में कोरोना से प्रत्याशी की मौत का पहला केस
  • दिवंगत राव जीते तो श्रीविल्लिपुत्तूर सीट पर फिर चुनाव
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार पीएसडब्ल्यू माधव राव - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की श्रीविल्लिपुत्तूर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पीएसडब्ल्यू माधव राव का कोविड-19 महामारी के कारण रविवार को निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे और उनके परिवार में सिर्फ उनकी बेटी है। राज्य में छह अप्रैल को सभी सीटों पर एकसाथ मतदान हुआ था। दो मई को नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन


दिवंगत माधव राव के दामाद के. राजीव ने बताया कि राव का मदुरै के एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया, जहां उन्हें 20 मार्च को भर्ती कराया गया था। तमिलनाडु में छह अप्रैल को चुनाव हुआ था और मतगणना दो मई को होनी है। अगर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो श्रीविल्लिपुत्तूर में दोबारा चुनाव होगा।

कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के सचिव और तमिलनाडु प्रभारी संजय दत्त ने ट्वीट करके कहा कि उन्हें कोविड-19 के कारण राव के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ है। दत्त ने कहा, 'उनके परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं। हम उनके साथ दुख की इस घड़ी में खड़े हैं और राव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।'
विज्ञापन


पनीरसेल्वम व स्टालिन ने भी जताया शोक
अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पनीरसेल्वम तथा द्रमुक के प्रमुख एम के स्टालिन ने राव के निधन पर दुख जताया है। उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने राव के परिवार को तथा कांग्रेस को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एहतियात बरतें और टीका लगवाएं
स्टालिन ने कहा कि राव का निधन श्रीविल्लिपुत्तूर के लोगों और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। द्रमुक प्रमुख ने सार्वजनिक जीवन में शामिल लोगों से एहतियात बरतने और टीका लगवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें