फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू में मिला कैंसरकारक फॉर्मल्डिहाइड

Tue, 02 Apr 2019 03:50 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर के कैंसरकारक साबित होने के बाद अब उसके बेबी शैंपू का क्वालिटी टेस्ट भी फेल हो गया है। राजस्थान ड्रग कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने टेस्ट के बाद कंपनी को नोटिस भेजा है। कंपनी ने संकेत दिया है कि टेस्ट फेल होने की वजह फॉर्मल्डिहाइड तत्व हो सकता है, हालांकि उसने अपनी ओर से ऐसा तत्व शैंपू में मिलाए जाने से इनकार किया है।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत आने वाली इस संस्था ने पांच मार्च को भेजे नोटिस में कहा था कि कंपनी के बेबी शैंपू के सितंबर 2021 की एक्सपायरी डेट के दो बैच से लिए सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। इनमें हानिकारक तत्व पाए गए हैं। नोटिस में इन तत्वों के बारे में नहीं बताया गया है। ये शैंपू हिमाचल प्रदेश स्थित प्लांट में बनाए गए थे। कंपनी ने संकेत दिए कि इन सैंपल में इमारत निर्माण सामग्री से संबंधित फॉर्मल्डिहाइड मिला है। 

यह तत्व कैंसर का भी कारण माना जाता है। लेकिन कंपनी ने संस्था के परिणाम को स्वीकारने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसके उत्पाद सुरक्षित हैं और इन्हें कठोरतम जांच के बाद जारी किया जाता है। कंपनी के अनुसार वे अपने शैंपू में फॉर्मल्डिहाइड नहीं मिलाते हैं, न ही इसमें ऐसे तत्व हैं जो कुछ समय बाद शैंपू में फॉर्मल्डिहाइड रिलीज करने लगें।
विज्ञापन


क्या है फॉर्मल्डिहाइड

फॉर्मल्डिहाइड एक जैविक तत्व है और दुनिया में इसका सालाना 87 लाख टन उत्पादन होता है। इसका उपयोग लकड़ी पर की जाने वाली केमिकल कोटिंग, कपड़ों को सिल्वट से बचाने वाली कोटिंग से लेकर बिजली के उपकरणों, भवन निर्माण सामग्रियों, दरवाजे के पैनल, आदि में होता है। पीईटीएन जैसे विस्फोटक में भी घनत्व बढ़ाकर इसका उपयोग किया जाता है। फॉर्मल्डिहाइड के कई उपयोगों को यूरोपीय यूनियन ने प्रतिबधित कर रखा है।

बेबी पाउडर में मिला था एस्बस्टस

कुछ समय पहले ही जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में कैंसरकारक  एस्बस्टस पाया गया था। कंपनी ने फरवरी में बताया था कि जांच में उसके उत्पाद में एस्बस्टस नहीं मिलने के बाद उसने बेबी पाउडर का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें