फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भारत आएंगे कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडेउ, उठेगा सिखों पर नस्लीय हिंसा का मुद्दा

Sat, 17 Feb 2018 04:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडेउ सात दिन के दौरे पर शनिवार को भारत पहुंचेंगे। उनके इस दौरे से पहले इस हफ्ते यहां भारत और कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच मुलाकात हुई। ट्रूडेउ के दौरे पर दोनों देश व्यापार और निवेश के रिश्तों को बढ़ाने के अलावा रक्षा संबंधों और आतंकवाद को रोकने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


दोनों देशों के एनएसए ने ट्रूडेउ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रक्षा और सुरक्षा रिश्तों को बढ़ाने के लिए बातचीत के मसौदे को तैयार किया है। कनाडा में सिखों पर हो रही हिंसा को लेकर भी चिंता जताई गई है। 

दोनों देशों के बीच लंबित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर भी वार्ता होगी। पिछले दो वर्षों में भारत में कनाडा का निवेश तकरीबन 15 अरब अमेरिकी डॉलर का है और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते होने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी अपने ट्रूडेउ के सामने कनाडा में सिखों पर हो रहे नस्लीय हिंसा के मसले को उठाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश के रिश्तों को बढ़ाने के अलावा रक्षा संबंधों और आतंकवाद को रोकने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

उनके इस दौरे से पहले इस हफ्ते यहां भारत और कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच मुलाकात में ट्रूडेउ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रक्षा और सुरक्षा रिश्तों को बढ़ाने के लिए बातचीत के मसौदे को तैयार किया है। 

कनाडा में सिखों पर हो रही हिंसा को लेकर भी चिंता जताई गई है। दोनों देशों के बीच लंबित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर भी वार्ता होगी। पिछले दो वर्षों में भारत में कनाडा का निवेश तकरीबन 15 अरब अमेरिकी डॉलर का है और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते होने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें