फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

1300 करोड़ रुपये के पासवर्ड के साथ जयपुर में ही हुई थी सीईओ की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 07 Feb 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

कनाडा की एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी क्वाड्रिगासीएक्स के 30 वर्षीय सीईओ गेराल्ड कोटेन की मौत भारत में ही हुई है। सीईओ की मौत के साथ ही 190 मिलियन डॉलर (करीब 1300 करोड़) कीमत की करेंसी का पासवर्ड भी उसी के साथ चला गया है। ये पासवर्ड केवल सीईओ को ही याद था। गेराल्ड की मौत को लेकर कुछ लोगों का कहना था कि इस बात का क्या सबूत है कि उनकी मौत भारत में ही हुई है, लेकिन अब जयपुर के एक अस्पताल ने इसकी पुष्टि कर दी है।





टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गेराल्ड की मौत भारत में ही हुई है। बीते साल 9 दिसंबर को कार्डिक अरेस्ट से गेराल्ड की मौत हो गई थी। अपनी मौत से एक दिन पहले उन्होंने जयपुर के फोर्टीस एस्कोर्ट अस्पताल में पूरा दिन बिताया। वह आंत संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और एक अनाथाल्य खोलने के लिए जयपुर आए थे। वह अपनी पत्नी जेनिफर रॉबर्टसन के साथ अस्पताल आए थे। यह बात दस्तावेजों में कही गई है। गेराल्ड 8 दिसंबर, 2018 को अस्पताल में भर्ती हुए थे।


अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार गेराल्ड कोटेन जब अस्पताल में भर्ती हुए थे तब उन्हें सेप्टिक शॉक, परफोरेशन, पेरिटोनिटिस और आंतों की बीमारी थी। उन्होंने बताया कि गेराल्ड को और भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने उल्टी और दर्द की भी शिकायत की थी। उन्हें बुखार महसूस हो रहा था। उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी और 7.26 बजे मौत से पहले उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया था। फोर्टिस एस्कोर्टस अस्पताल की प्रवक्ता प्रज्ञा शर्मा ने गेराल्ड के अस्पताल में भर्ती होने और मौत की पुष्टि की है।


10 दिसंबर, 2018 को जयपुर पुलिस ने गेराल्ड की पत्नी को नो ऑबजेक्शन नोटिस (एनओसी) दिया था। ताकि गेराल्ड का शव उनके कनाडा के नेवा स्कोटिया स्थित घर ले जाया जा सके। स्थानीय नगरपालिका द्वारा गेराल्ड का डेथ सर्टिफिकेट भी जारी किया गया था। गेराल्ड की मौत के साथ ही उस अकाउंट का पासवर्ड भी उनके साथ चला गया है, जिसमें उनकी संपत्ति थी। टॉप सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी पासवर्ड को अनलॉक करने में असमर्थ हैं, जिससे लोगों के करोड़ों रुपये डूब गए हैं। यहां तक कि मृतक की पत्नी को भी पासवर्ड याद नहीं है। 


गेराल्ड की मौत की खबर उस वक्त सामने आई जब उनकी पत्नी जेनिफर रॉबर्टसन और कंपनी ने कोर्ट में क्रेडिट अपील दायर की। इसमें कहा गया है कि वह गेराल्ड के इनक्रिप्टिड अकाउंट को अनलॉक नहीं कर पा रहे हैं।


इसमें उनकी संपत्ति है। इसी में 190 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी भी लॉक है। बताया जा रहा है कि वह जिस लैपटॉप से काम करते थे वह इन्क्रिप्टिड है, जिसका पासवर्ड उनकी पत्नी को भी नहीं पता। 31 जनवरी को वेबसाइट के माध्यम से क्वाड्रिगासीएक्स ने नोवा स्कोटिया सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उन्हें उनकी आर्थिक समस्या को हल करने की अनुमति दी जाए। 


कंपनी ने कहा कि "बीते कई हफ्तों से हमने अपनी समस्या को हल करने के कई प्रयास किए हैं। हमने क्रिप्टोकरेंसी अकाउंट का पता लगाने और उसे सुरक्षित करने के भी कई प्रयास किए हैं। हमें अपने ग्राहकों को उनके डिपोजिट के हिसाब से पैसे देने हैं लेकिन हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हम अकाउंट तक ही नहीं पहुंच पा रहे हैं।"
विज्ञापन


इस मामले को लोकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। किसी का कहना है कि कहीं ये पूरा मामला ही तो धोखाधड़ी का नहीं है। अगर गेराल्ड को आंत संबंधी बीमारी थी तो वह भारत क्यों आए, जहां पीने के पानी की गंभीर समस्या है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि उसे किसी भारतीय दोस्त ने बताया है कि गेराल्ड की मौत भारत के राजस्थान राज्य में स्थित जयपुर शहर के आसपास कहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next