फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के पीएम त्रूदो का भारत दौरा संपन्न, पंजाब के सीएम के साथ संबंधों के नवीनीकरण से खुश

Sat, 24 Feb 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ अपने संबंधों के नवीनीकरण से खुश है। अपनी सात दिन की भारत यात्रा के समापन पर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मुझे कनाडा सरकार और पंजाब के सीएम के  साथ संबंधों को ताजादम करने की बेहद खुशी है। यह ऐसे संबंध हैं, जो कई कनाडाई नागरिकों के लिए अहम हैं।’

विज्ञापन


कनाडा के पीएम का भारत दौरा संपन्न

त्रूदो ने कहा, ‘हमारी सरकार निवेश के रास्तों को तलाशने और दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारना जारी रखेगी।’ उनकी और पंजाब के मुख्यमंत्री की बहु-प्रतीक्षित बैठक बुधवार को अमृतसर में हुई थी। पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की ओर से कनाडा सरकार को सौंपी गई संदिग्ध चरमपंथियों की सूची के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हमें लोगों के हित से जुड़ी सूचनाएं लगातार मिलती रहती हैं। हम उन पर उचित कार्रवाई करते हैं। मैं इस सूची के बारे में और कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। यह सूची खुफिया अधिकारियों को दी गई है, जो कनाडा की प्रक्रिया के अनुरूप चलेंगे।’

इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके और पीएम मोदी के बीच वार्ता के दौरान खालिस्तान समर्थक जसपाल अटवाल को लेकर बात हुई तो त्रूदो ने कहा, हमने अटवाल को लेकर बात नहीं की। मुंबई और दिल्ली में अटवाल को आधिकारिक न्यौता दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, निश्चित ही इस स्थिति से बचा जा सकता था। इस शख्स को नहीं बुलाया जाना चाहिए था। मैंने इसके लिए जिम्मेदार सांसद से कनाडा में बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें