फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बातचीत: भारत में कनाडा के राजदूत नादिर पटेल बोले- कोरोना पर काबू पाना है तो सभी देशों को एक दूसरे से सीखना होगा

Fri, 14 May 2021 11:16 AM IST
प्रशांत कुमार शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कनाडा के राजदूत नादिर पटेल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कनाडा हर कदम पर भारत के साथ है। एक दूसरे से सीख कर ही सभी देश इस महामारी पर नियंत्रण पा सकते हैं।
विज्ञापन
नादिर पटेल, भारत में कनाडा का राजदूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की तरह ही कनाडा भी कोरोना महामारी का शिकार हुआ है। लेकिन सीमाओं को सख्ती से बंद कर, देश को लॉकडाउन कर और अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कर उसने नुकसान को कम से कम रखने की कोशिश की है। साथ ही वह दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है। अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में कनाडा के राजदूत नादिर पटेल ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में उनका देश हर कदम पर भारत के साथ है। इस लड़ाई में सभी देशों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। एक दूसरे की बेस्ट प्रैक्टिस सीखनी होंगी, तभी इस महामारी को हराया जा सकेगा। 

विज्ञापन


भारत को मदद पहुंचाने वाले प्रमुख देशों में शामिल कनाडा से अभी तक दो जहाज मदद आ चुकी है। अगले कुछ दिनों में और भी सामग्री पहुंचने वाली है। कनाडा की सरकार भारतीय रेड क्रॉस को मेडिकल इक्विपमेंट के लिए एक करोड़ डॉलर की सहायता राशि पहले ही दे चुकी है। अगले माह वापस जा रहे पटेल का कहना है कि ओटावा में भारत के राजदूत ने हमें अपनी कुछ जरूरतों के बारे में बताया। हमने तुरंत जो भी संभव थी वह मदद पहुंचाई। 



यूनिसेफ के जरिए रेमेडिसिवर की 25000 शीशियां, 350 वेंटिलेटर और 1450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भिजवाए हैं। कनाडा का ओंटारियो प्रांत 3000 वेंटिलेटर अगले सप्ताह भिजवा रहा है। स्केचुआन राज्य से सौ वेंटीलेटर आ रहे हैं। कनाडा के व्यापारी भी बड़े पैमाने पर मदद भिजवा रहे हैं। उनका कहना है कि सारी सहायता भारत सरकार को दी जा रही है और भारतीय रेड क्रॉस उसे राज्यों और अस्पतालों की जरूरत के मुताबिक भारत में अलग-अलग जगह भिजवा रहा है। 
विज्ञापन


खुद ऐसे किया काबू
कनाडा उन कुछ देशों में शामिल है जिन्होंने कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से निपटा है। पटेल का कहना है कनाडा ने वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किया। लॉकडाउन लगाकर बीमारी को फैलने से रोका और अपने लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन भी लगाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें